समतापीय तथा विषमतापीय जीव किसे कहते हैं ? What is Warm Blooded Animal & Cold Blooded Animal ? gkgstips gkgs || समतापी विषमतापी

Hello Friends, कैसे हो आप सब, उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे और इस कोरोना काल में अपनी सेहत का ख्याल अच्छे से रखते होंगें gkgstips gkgs

आज मैं आप लोगों को समतापीय और विषमतापीय के बारे में बताऊंगा जिसमें आप समतापीय और विषमतापीय में अंतर, समतापीय किसे कहते हैं तथा विषमतापीय किसे कहते हैं तथा उनके कुछ उदाहरण जानेंगें। तो आइये जानते हैं -


समतापीय (Warm Blooded Animal) -

समतापीय जीव वे होते हैं जिनका तापमान मौसम के अनुसार बदलता नही है तापमान हमेशा एक समान बना रहता है ऐसे जीवों को समतापीय जीव कहते हैं तथा इन्हें उष्ण रक्तीय जीव भी कहते हैं।

बायोलॉजी की भाषा में इसे समतापीय जीव कहते हैं तथा अंग्रेजी में Warm Blooded Animal कहते हैं।

उदाहरण - 

स्तनधारी प्राणी ( मनुष्य, गाय, भैंस, बकरी ), पक्षी आदि

इस उदाहरण को विस्तार से समझते हैं -
जैसे हम मनुष्यों का ताप किसी भी मौसम में 98.6°F या 37°C होता है वो कभी नही बदलता यदि कोई बीमारी न हो तो अर्थात जो किसी भी मौसम में ताप बदलने से अपना ताप न बदल सके वैसे जीवों को समतापीय जीव या उष्ण रक्तीय जीव या warm blooded animal कहते हैं। इसी कारण हम लोगों में बुखार चेक किया जाता है। 


ये भी पढ़ें -  मनुष्य से सम्बंधित जीव विज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी


विषमतापीय (Cold Blooded Animal) -

विषमतापीय जीव वे होते हैं जिनका तापमान मौसम के अनुसार बदलता रहता है तापमान हमेशा एक समान बना नहीं रहता है ऐसे जीवों को विषमतापीय जीव कहते हैं तथा इन्हें शीत रक्तीय जीव भी कहते हैं।

बायोलॉजी की भाषा में इसे विषमतापीय जीव कहते हैं तथा अंग्रेजी में Cold Blooded Animal कहते हैं।

उदाहरण - 

कीट, सरीसृप, उभयचर जीव आदि

इस उदाहरण को विस्तार से समझते हैं -
इस प्रकार के सभी जीवों में मौसम के अनुसार ताप बदलता रहता है अर्थात जो किसी भी मौसम में ताप बदलने से अपना ताप बदल सके वैसे जीवों को विषमतापीय जीव या शीत रक्तीय जीव या cold blooded animal कहते हैं। इसी कारण इन जीवों में बुखार चेक नहीं किया जा सकता है क्योंकि इनका तापमान हमेशा बदलता रहता है और  इनका कोई नियत ताप नहीं है जिसको पैमाना मानकर बुखार चेक किया जा सके। 
विषमतापी जीव अत्यधिक गर्मी को सहन नहीं कर पाते हैं इसी कारण ऐसे सभी जीव जमीन के अंदर चले जाते हैं जिससे वो अपना तापमान सही रख सकें। इसीलिए कीड़े - मकोड़े, सांप, मेढ़क आदि जमीन के अंदर रहते हैं।



 मैं आशा करता हूं आप लोग अच्छे से समतापी और विषमतापी के बारे में जान गए होंगें, अगर आपको कुछ समझ न आया हो तो नीचे कमेंट करके आप पूछ सकते हैं। और यदि आपको इस लेख में कुछ गलती दिखी हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं जिससे हम अपनी गलती को सुधार सकें और लोगों तक सही जानकारी पंहुचा सकें। 

ये पोस्ट या लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों को जरूर भेजें और कमेंट करके इस लेख के बारे में कुछ बताएं।
लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

1 Comments

  1. How to get to the casino site from outside South Africa?
    How to get to the casino site from outside South luckyclub.live Africa? — When you register on the site and click the sign-up button, you will be redirected to the casino

    ReplyDelete
Previous Post Next Post