प्रकाश संश्लेषण क्या है तथा उसकी परिभाषा क्या है | What is Photosynthesis | gkgstips gkgs

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब, उम्मीद है आप सब काफी अच्छे होगें। gkgs , gkgstips 

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से प्रकाश संश्लेषण के बारे में जानेंगे, इसमें मैं उतनी ही जानकारी बता रहा हु जितनी आप लोगों को आवश्यकता है। तो आइये पढ़ते हैं  gkgstips


सभी सजीवो को अपने जैविक प्रक्रियाओ के संचालन के लिए ऊर्जा की अवश्यकता होती है जोकि खाद्य पदार्थो से मिलती है। शरीर की कोशिकाओ का खाद्य पदार्थो का आक्सीजन की उपस्थिति में आक्सीकरण होता है जिसे श्वसन कहते है।
इस संसार में हरे पेड पौधे ही एक मात्र सजीव है जो स्वपोषी है अर्थात अपना भोजन स्वयं बनाते है। अपना भरण पोषण करने के साथ ही ये अन्य जीवो के लिए भी अप्रत्यक्ष रूप से भोजन की व्यवस्था भी करते है। इसी कारण हरे पेड पौधे को उत्पादक कहते है।

 सभी हरे पेड़ पौधो में हरे रंग का एक विशिष्ट प्रकार का पदार्थ पाया जाता है जिसे पर्णहरित के नाम से जाना जाता है। पर्णहरित जल तथा कार्बन डाइआक्साइड जैसे अकार्बनिक पदार्थो को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करके एक विशेष विधि के द्वारा इन अकार्बनिक पदार्थो को भोजन के रूप में परिवर्तित कर देते है। हरे पेड़ पौधे सूर्य की प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलकर, जल तथा कार्बन डाइआक्साइड को कार्बोहाइड्रेट जैसे कार्बनिक पदार्थो में बदलने की क्रिया को ही प्रकाश संश्लेषण कहते है। यह एक प्रकार की उपचयक क्रिया है जिसमें कार्बनिक यौगिको को तोड़कर कार्बन, आक्सीजन तथा हाइड्रोजन जैसे सरल यौगिक का निर्माण होता है तथा सूर्य की प्रकाशीय ऊर्जा को स्थिर कर ग्लूकोस जैसे भोज्य पदार्थ का निर्माण होता है। 

परिभाषा

प्रकाश संश्लेषण हरे पेड़ पौधो में होने वाली एक ऐसी उपचयिक क्रिया है जिसमें वातावरण से कार्बन डाइआक्साइड तथा भूमि से जल लेकर सूर्य के प्रकाश को ऊर्जा के रूप में प्रयोग करके जटिल कार्बनिक यौगिको से कार्बोहाइड्रेट तथा आक्सीजन का निर्माण होता है।


प्रकाश संश्लेषण के उत्पाद तथा उपयोग
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के बाद सामान्यतः ग्लूकोस का निर्माण होता है जो बाद में पौधो की कोशिकाओ में स्टार्च के रूप में इकट्ठा कर लिया जाता है। हरे पेड़ पौधो के द्वारा बनाये गये कार्बोहाइड्रेट तथा वसा का उपयोग सभी जीव-जन्तुओ के द्वारा भोजन के रूप में किया जाता है। 


इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, अगर आपको यह लेख पसंद आया तो हमें comment करके जरूर बतायें। 




Post a Comment

Previous Post Next Post